Close Menu
FreeMovieHub
    Facebook X (Twitter) Instagram
    FreeMovieHub
    • Home
    • Movie News
    • Hollywood
    • Bollywood
    • OTT Updates
    Facebook X (Twitter) Instagram
    FreeMovieHub
    Home » वध 2 मूवी रिव्यू: जेल के अंदर मर्डर, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट
    Bollywood

    वध 2 मूवी रिव्यू: जेल के अंदर मर्डर, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट

    By PremFebruary 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    WhatsApp Telegram
    वध 2 मूवी रिव्यू: Vadh 2 Movie Review In Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Copy Link

    Vadh 2 Movie Review in Hindi: अगर आपने वध का पहला पार्ट देखा है तो बढ़िया, और नहीं भी देखा है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि फर्स्ट पार्ट से इसका कोई लेना-देना नहीं है। तो वध 2 मूवी रिव्यू शुरू करते है
    वध 2 एक स्पिरिचुअल सीक्वल है—बिल्कुल वैसे ही जैसे केसरी / केसरी 2, ओह माय गॉड / ओह माय गॉड 2, एक विलन / एक विलन रिटर्न्स।

    तो हाल ही में मैंने थिएटर में वध 2 देखी, जिसमें लीड रोल में हैं नीना गुप्ता और संजय मिश्रा।
    अब फटाफट बात करते हैं इस फिल्म के बारे में।

    कहानी: मर्डर है, लेकिन सवाल बहुत हैं

    पहले पार्ट की तरह यहां भी एक वध हुआ है।
    लेकिन क्यों हुआ? किसने किया? किस वजह से किया?

    वध 2 मूवी रिव्यू: Vadh 2 Movie Review In Hindi

    पूरे फर्स्ट हाफ तक आपको कन्फ्यूज रखा जाता है।
    कभी लगता है इसने मारा होगा, फिर लगता है नहीं—कोई और होगा।
    यही कन्फ्यूजन बहुत अच्छे तरीके से बिल्ड किया गया है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।

    फिल्म भले ही आपको उलझाए, लेकिन साथ ही सीट से बांधकर भी रखती है।

    एक्टिंग: हर किरदार पूरी तरह फिट

    भले ही फिल्म के दो मेन किरदार हों—संजय मिश्रा और नीना गुप्ता—
    लेकिन बाकी सभी एक्टर्स को भी लगभग बराबर स्क्रीन टाइम दिया गया है।

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता वध 2 मूवी रिव्यू: Vadh 2 Movie Review In Hindi
    • कुमुद मिश्रा ने शानदार काम किया है
    • शिल्पा शुक्ला असर छोड़ती हैं
    • अमित सिंह एक इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के रूप में पूरे केस की परतें खोलते हैं

    जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे सच्चाई सामने आती जाती है।

    सस्पेंस, ट्विस्ट और शॉक मोमेंट्स

    कुछ चीज़ें थोड़ी प्रिडिक्टेबल हैं, लेकिन फिल्म में बीच-बीच में ऐसे शॉक मोमेंट्स डाले गए हैं जो आपको फिर से हुक कर लेते हैं।
    पूरी मूवी का टोन पहले पार्ट की तरह सस्पेंसफुल बना रहता है और लास्ट में 2–3 अच्छे ट्विस्ट सामने रखे जाते हैं।

    पहले पार्ट में भी एक क्रिमिनल माइंडसेट वाले इंसान का वध होता है।
    इस पार्ट में भी ऐसा ही एक बेहद क्रूर इंसान दिखाया गया है—
    जिसकी झलक आपने ट्रेलर में देखी ही होगी, जहां वो छोटे-छोटे पप्पीज़ को गाड़ी के टायर के नीचे रख देता है।

    जेल के अंदर मर्डर: सबसे दिलचस्प हिस्सा

    फिल्म का लगभग 90% सेटअप जेल के अंदर का है।
    वध भी जेल के अंदर ही होता है।

    अब सवाल ये है कि:

    • इतनी पुलिस प्रोटेक्शन के बावजूद मर्डर कैसे हुआ?
    • लाश को ठिकाने कैसे लगाया गया?
    • इन्वेस्टिगेशन कैसे आगे बढ़ती है?

    ये सब देखने में वाकई मज़ा आता है।

    बिना गानों की फिल्म, बिना ब्रेक के कहानी

    पूरी फिल्म में एक भी गाना नहीं है जो स्टोरी को स्लो करे।
    हां, आख़िर में एक गाना आता है, लेकिन मूवी खत्म होने के बाद—
    और तब तक फिल्म अपना असर पूरी तरह छोड़ चुकी होती है।

    मूवी की लंबाई करीब सवा दो घंटे है और सबसे अच्छी बात—
    ये आपका टाइमपास नहीं करती।

    राइटिंग और स्क्रीनप्ले: फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

    फिल्म की राइटिंग बहुत सॉलिड है।
    सीन्स की प्लेसिंग बहुत सोच-समझकर की गई है।

    शुरुआत में दिखाया गया एक सीन, जिसका मतलब आपको लास्ट में जाकर समझ आता है।
    हर एक चीज़ को धीरे-धीरे, सस्पेंस के साथ खोला गया है।

    निगेटिव पॉइंट

    बस एक कमी है—
    नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के रिश्ते को ठीक से बिल्ड नहीं किया गया।

    क्यों वो एक-दूसरे की मदद करते हैं?
    उनकी इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग कैसे है?

    क्योंकि इस पार्ट में वो दोनों असल में अजनबी हैं, इसलिए ये बात थोड़ी खटकती है।

    वध 2 मूवी रिव्यू: फाइनल वर्डिक्ट

    ओवरऑल, वध 2 एक वेल-मेड सस्पेंस थ्रिलर है।
    मुझे पर्सनली ये फिल्म बहुत अच्छी लगी।

    ⭐ रेटिंग: 4/5 स्टार

    आज भले ही थिएटर में इसे कम ऑडियंस मिले,
    लेकिन ओटीटी पर ये फिल्म ज़रूर चलेगी। थिएटर रन के बाद ये Netflix पर आ ही जाएगी।

    👉 अगर आपने फिल्म देख ली है, तो कमेंट में जरूर बताइए आपकी राय क्या है।
    मिलते हैं अगले रिव्यू में।

    Best Hindi Suspense Movies Bollywood Crime Thriller 2026 Neena Gupta Vadh 2 Sanjay Mishra Vadh 2 Vadh 2 Ending Explained Vadh 2 Movie Review Vadh 2 OTT Release Vadh 2 Plot Vadh 2 Public Review Vadh 2 Review Hindi
    Follow on Google News Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest Telegram WhatsApp
    Prem
    • Website

    Mera naam Prem hai aur main ek dedicated Blogger hoon, jise Movie News aur Reviews ki field mein 5 Years (5 saal) se zyada ka anubhav hai. Pichle panch saalon mein maine cinema ki har bariki ko samjha hai aur apne blog ke madhyam se audience tak hamesha sateek aur unbiased (nishpaksh) information pahunchayi hai. Bollywood se lekar Hollywood tak, main movies ka gahra analysis karta hoon taaki aapko mil sake behtareen movie suggestions.

    Related Posts

    System Movie Review Hindi: Sonakshi Sinha की Courtroom Drama Film आखिर कैसी है?

    May 29, 2026 Bollywood 3 Mins Read

    Chand Mera Dil Teaser Review: क्या ये 2026 की सबसे बड़ी Tragic Love Story बनेगी?

    April 8, 2026 Reviews 4 Mins Read

    Bhoot Bangla Trailer Review: Akshay Kumar ये फिल्म magic करेगी या नहीं?

    April 7, 2026 Reviews 5 Mins Read
    Leave A Reply Cancel Reply

    AD
    Random Post

    Sai Pallavi In Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ में साई पल्लवी की एंट्री? दीपिका की जगह क्यों?

    January 30, 2026

    Ramayana Teaser Review (2026) | Ranbir Kapoor as Ram First Look Honest Reaction

    April 2, 2026

    Mardaani 3 Movie Review in Hindi: क्या तीसरा पार्ट भी उतना ही दमदार है?

    February 2, 2026

    Dhurandhar 2 Biggest Twist: जमील जमाली असल में 45 साल से Indian Spy था

    March 25, 2026
    © 2026 FreemovieHub – All Rights Reserved.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Powered by
    ►
    Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
    None
    ►
    Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
    None
    ►
    Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
    None
    ►
    Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
    None
    ►
    Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
    None
    Powered by