क्या Ramayan Teaser के scene AI है? क्या यह राक्षस रामायण काल के असुर जैसे लग रहे हैं? क्या रणबीर कपूर सच में प्रभु श्री राम के अवतार में जच रहे हैं? क्या ₹4000 करोड़ का ये Mega Project Adipurush जैसी गलती दोहराएगा? क्या यह रामायण teaser Indian से ज्यादा Hollywood authenticate बन गया है?
कल से मैंने बार-बार इस रामा की झलक को लूप में देखा और सच कहूँ तो सब कुछ कमाल का है भाई presentation-wise लेकिन authenticity का क्या?
AI जैसा Feel — पहला बड़ा Concern
जो कुछ भी आपने इस teaser में देखा, वह real है, ऐसा feel करवाने की कोशिश एक AI designer ने already की है, जिसका यह video बहुत ज्यादा viral भी हो रहा है। literally teaser के shorts का BTS लग रहा है।
इतना real बना दिया है ना AI से, लेकिन यही अपना भी मुद्दा है।
सबसे पहले तो मुझे लगता है कि लोग चाहते थे कि रामनवमी के दिन ही कुछ कमाल का आ जाए रामायण team की तरफ से and लोगों की demand इतनी बढ़ी कि जो teaser trailer वो जुलाई में plan कर रहे थे उनको वो जितना जल्दी हो सके लाना पड़ा and कहीं ना कहीं audience का वो peer pressure इस teaser में दिखाई पड़ता है।
second April को हनुमान जयंती के दिन रामायण का रामा glims drop हुआ दो minute अड़तीस second का।
पूरा spectacle, Hans Zimmer का background score और रणबीर कपूर का मर्यादा पुरुषोत्तम look, रावण का पुष्पक विमान, यश का रावण का वो back walk — सब कुछ epic लग रहा था।
लेकिन हाइप अपनी जगह है लेकिन कुछ कुछ जगह से इसे हेट मिल रहा है जो शायद इस चार हज़ार करोड़ के मेगा बजट वाले प्रोजेक्ट के लिए आदिपुरुष वाला खतरा खड़ा कर सकता है।
1. Ramayan Teaser AI जैसा Feel — Authenticity पर सवाल
Well hello मेरा नाम है योगी और हमारी मुलाकात बार बार होगी। चार बातें दिखाऊंगा इस glims से जो शायद concerning हो सकती है।
First AI जैसा feel होना।
मैंने मेरे Ramayan Movie teaser review में भी एक scene के बारे में कहा था। यह scene जिसमें रणबीर कपूर चल के आ रहे हैं, उन पर फूलों की वर्षा हो रही है।
पहली नज़र में मुझे भी यह AI लगा था। शायद बार बार देखने पर ऐसा ना लगे लेकिन पहला इंप्रेशन ही आखिरी इंप्रेशन है।
इतना खर्चा करने के बाद इसका AI-जैसा सा feel होना ही बहुत बड़ा concern है जो नहीं होना चाहिए था।
यह boat वाला scene जो kind of same vibe दे रहा है, AI से हम same videos generate कर सकते हैं बड़ी आसानी से।
Even यह झरने वाला scene या यह नदी में अस्थि विसर्जन वाला scene background की तरफ ज्यादा ध्यान दे तो थोड़ा artificial लग रहा है।
अगर वही चीज थोड़े से light effect के साथ real location पर होती तो authentic visual का मज़ा ही कुछ और हो जाता।
तो क्या इसको टाला जा सकता था? Yes, why not?
लेकिन बहुत ज्यादा green screen effect इसकी authenticity को खा गया।
2. Global Version vs Indian Essence
The second problem is the global version over the Indian essence।
भाई, इसके दानव देखो तुम।
रामायण हमारी मिट्टी की कहानी है। Indian epic है।
थोड़ा Indianised चाहते थे हम इसका presentation क्योंकि हम लोगों ने इस चीज को आदिपुरुष के time criticize किया था।
हालांकि वो असुर और यह असुर बहुत different feel देते हैं, presentation-wise Indian नहीं लगते।
teaser में जो राक्षस वगैरह दिखाए गए हैं वो हमारे ग्रंथों वाले दैत्य और राक्षस लग ही नहीं रहे।
वो सीधा Lord of the Rings के orcs या Game of Thrones के monster लग रहे हैं।
Even आजकल के video games में भी ऐसे ही monsters हमें दिखते हैं।
Global audience को खुश करने के चक्कर में makers ने इसका Indian essence थोड़ा sanitize कर दिया है।
मतलब characters भले ही Indian हों, लेकिन creatures and environment के चलते यह ज्यादा Hollywood touch and feel होती है।
3. Silent Treatment — Missed Opportunity
The third problem is the silent treatment।
भाई इस पूरे विजुअल में एक भी डायलॉग नहीं है और ऐसा आम तौर पर सिर्फ AI वीडियो में ही होता है। दो मिनट अड़तीस सेकंड का लंबा ग्लिम्स था। रणबीर की आंखों में वो शांति और ग्रेस भी दिख रहा था।
खासकर जब वो अपने राज्य को छोड़कर राजा दशरथ जी को विदा कर रहे हैं।
emotional scene में depth है, पर हमें उनकी आवाज सुननी थी।
सबको wait था कि उनके मुँह से एक powerful या एकदम शांत दिल को छू लेने वाला कोई dialogue होगा।
लेकिन makers ने इस teaser में उन्हें बिल्कुल silent रखा — जो एक बहुत बड़ी missed opportunity लगती है।
4. Over CGI और VFX
The fourth problem is over CGI and VFX।
Hollywood का top studio DNEG इसका VFX कर रहा है, तो लोगों के expectations छप्पर फाड़ हैं।
पर जो opening war shot है वो बहुत heavy यानी भरा भरा सा लग रहा है।
एक ही frame में इतना कुछ है कि समझ में नहीं आता कि कहां focus करें।
बहुत से लोग यह भी बोल रहे हैं कि यह war में बर्फ कहां से आ गई।
लेकिन visuals बहुत हद तक Avatar movies जैसे लग रहे हैं।
सुंदर जरूर है लेकिन over CGI की वजह से थोड़ा artificial feel आता है।
Ramayan Teaser (Conclusion)
तो जैसे कि मैंने अपने review में भी कहा था — दिखने में अभी भी सब कुछ बहुत कमाल है।
BGM is top notch; presentation में ये लोग कमाल कर सकते हैं।
जंगल वाला scene हो, रावण की entry या पुष्पक विमान वाला shot — बहुत सारी अच्छी बातें हैं।
लेकिन जो भी बातें मैंने आज इस ब्लॉग में कही हैं उनका भी बोलना जरूरी था।
यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि बहुत सारे लोगों का opinion है।
👉 एक भारतीय दर्शक होने के नाते, इस शानदार फ़िल्म में हमें अभी भी कुछ अधूरापन महसूस हो रहा है।
हालांकि यह कोई final judgement नहीं है।
अभी तो बहुत से glims और आने बाकी हैं, जिनमें शायद हमें कोई और शिकायत करने का मौका भी न मिले।
📌 अब आपकी राय क्या है?
इस glims में आपको क्या अच्छा लगा और क्या बुरा — comment में जरूर बताएं।
अभी कहना जल्दबाजी है, लेकिन कुछ concerns जरूर हैं।
लगभग ₹4000 करोड़ (reported)।
हाँ, लेकिन कुछ जगह over CGI का issue है।
Teaser में रणबीर कपूर का look काफी शांत और graceful दिखाया गया है, जो भगवान राम के character के अनुरूप है। लेकिन final judgement उनके dialogues और performance देखने के बाद ही किया जा सकता है।
