प्रभास स्टारर और नाग अश्विन के निर्देशन में बनी भव्य साइंस-फिक्शन-मिथोलॉजी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिकाएं निभाईं। वैजयंती मूवीज़ के बैनर तले सी. अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज़ हुई थी और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब सराहना मिली थी।

फिल्म की रिलीज़ के समय ही मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘कल्कि 2898 एडी – पार्ट 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। लेकिन ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार, फिल्म यूनिट ने साफ कर दिया है कि सीक्वल में दीपिका पादुकोण हिस्सा नहीं होंगी।

इसके बाद इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि कहानी के बेहद अहम किरदार ‘सुमति’ को अब कौन निभाएगा। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि साई पल्लवी को इस रोल के लिए चुना जा सकता है। कहा जा रहा है कि दीपिका की जगह साई पल्लवी को लेने के पीछे मेकर्स के पास एक मजबूत वजह भी है।

हालांकि, इस बारे में अभी तक फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगर साई पल्लवी ‘कल्कि-2’ का हिस्सा बनती हैं, तो यह फिल्म के लिए एक बड़ा और दिलचस्प सरप्राइज़ साबित हो सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version